हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इजराईली शासन ने युद्धविराम का लगातार उल्लंघन करते हुए दक्षिणी लेबनान पर नए हवाई और ज़मीनी हमले किए हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ायोनी सेना ने दक्षिणी लेबनान के मरजायून जिले के दैर सिरयान कस्बे पर तोपों से गोलाबारी की हैं।
इसी दौरान लेबनानी सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी लेबनान के कफ़ररमान कस्बे को भी एक नए ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया।रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ओर दक्षिणी लेबनान पर ज़ायोनी हमले लगातार जारी हैं, जबकि दूसरी ओर लेबनान की पश्चिम समर्थक सरकार ज़ायोनी शासन के साथ वार्ता पर ज़ोर दे रही है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 2 मार्च से अब तक ज़ायोनी हमलों में 4,321 लेबनानी नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि 12,203 नागरिक घायल हुए हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज़ायोनी शासन ने 2 मार्च से लेबनान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान शुरू कर रखा है, जिसके परिणामस्वरूप हज़ारों लोग मारे गए या घायल हुए हैं, जबकि 10 लाख से अधिक नागरिक विस्थापित हो चुके हैं।लेबनानी सूत्रों के अनुसार, ज़ायोनी सेना अब भी दक्षिणी लेबनान के कुछ क्षेत्रों पर कब्ज़ा किए हुए है।
आपकी टिप्पणी